लेखनी कहानी -29-Oct-2021आस्था और विश्वास
आस्था और विश्वास।
दीप जले घर घर, हिय उजियारा होए।
नाम रटूं प्रभु का ,रसना पवित्र होए।
आस्था का दीप यह ,परमात्मा मिलन का रास्ता।
ध्यान लगा बैठे तुम, ईश्वर से हो वास्ता।
सांझ दीप जले घर घर ,प्रसन्न होए भगवान।
मुस्कुराती आई लक्ष्मी ,उनका होवे वास ।
उनका होवे वास ,परम सुख शांति आए।
कर ना सके जो कर ले ,मन नहीं घबराए ।
आशीर्वाद मिले प्रभु का, संकट सब मिट जाएं।
सांझ दीप जले घर घर, हिय उजियारा होए।
विश्वास है उस ईश पर वही है तारणहार
कष्ट मिटाए मेरे सुख देवे अपार।
भक्त के वश में है भगवान, पूर्ण करते सबके काम।
बिगड़ी बात बना दे ,ऐसे पालनहार।।
सच्ची आस्था ईश पर, आराध्य दिन रैन।
राम नाम के भाव से, होवे भव से पार।।
निर्मल नाम प्रभु का, हृदय में होए प्रकाश
सकल जगत के , वही तारणहार।।
मधु अरोरा
29.10.2021
Ankit Raj
30-Oct-2021 10:23 PM
Wahh
Reply
Swati chourasia
29-Oct-2021 07:56 PM
Very beautiful 👌👌
Reply
Shikha Arora
29-Oct-2021 07:48 PM
Very nice👍👍
Reply